HomeUttarakhandAlmoraलंबी छुट्टी के बाद अल्मोड़ा में कोरोना ने फिर दी दस्तक, एक...

लंबी छुट्टी के बाद अल्मोड़ा में कोरोना ने फिर दी दस्तक, एक की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTS

लंबे समय की छुट्टी के बाद आज एक केस के साथ अल्मोड़ा में कोरोना ने फिर दस्तक दे दी है। आज यहां एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उल्लेखनीय है कि संपूर्ण प्रदेश सहित अल्मोड़ा में स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों के अलावा वृद्धजनों को कोरोना के टीके लगने शुरू हो गये हैं। संपूर्ण संस्थानों में अनलॉक होने के बाद जहां स्कूल—कालेज, शिक्षण संस्थाएं सब कुछ खुल चुकी हैं। वहीं कोरोना पूरी तरह समाप्त अभी नही हुआ है। अलबत्ता इसका भय खत्म हो चुका है और जनता बेपरवाह है। ज्ञात रहे कि अब तक अल्मोड़ा में 3 हजार 325 कुल केस दर्ज हुए हैं। जिनमें से लगभग सभी स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। कई लोगों को यहां कोरोना की वजह से अपनी जान भी गंवानी पड़ी है।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments