HomeBreaking NewsBig Breaking : उत्तराखंड सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के संकेत, राज्य की...

Big Breaking : उत्तराखंड सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के संकेत, राज्य की राजनीति में हड़कंप, अटकलों का बाज़ार गर्माया

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र स्थगित होने और अचानक देहरादून में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आहूत होने से राज्य की राजनीति मेंं हड़कंप सा ला दिया है। उत्तराखंड सरकार में नेतृत्व परिवर्तन संकेत आने लगे हैं। राजनैतिक गलियारों में जोरशोर से ऐसी सुगबुगाहट तेजी से चल पड़ी है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता एक—दूसरे को फोन घनघनाने में व्यस्त हो गए हैं। कतिपय टीवी चैनलों व न्यूज पोर्टलों में प्रदेश सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की खबरें चल पड़ी हैं। सूत्रों की मानें तो बीजेपी हाईकमान ने उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए दो पर्यवेक्षक भेजे हैं, जो देहरादून भी पहुंच चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक देहरादून पहुंचे पर्यवेक्षकों में पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ रमन सिंह व बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम शामिल हैं। उत्तराखंड की विधानसभा के सत्र को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दिया गया है। अचानक विधानसभा सत्र स्थगित होना और भाजपा कोर ग्रुप की बैठक होने से आशंकाओं के सत्य होने की पुष्टि होती प्रतीत हो रही है, हालांकि अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments