HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : इतिहास में कुमाऊं की राजधानी रहे अल्मोड़ा को गैरसैंण...

Almora News : इतिहास में कुमाऊं की राजधानी रहे अल्मोड़ा को गैरसैंण मंडल में शामिल किया जाना जन भावनाओं से खिलवाड़ ! कांग्रेस ने फूंका सीएम का पतला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कुमाऊं की ऐतिहासिक राजधानी का दर्जा प्राप्त अल्मोड़ा को गैरसैंण मंडल में शामिल किये जाने से कांग्रेसजनों ने कड़ा रोष जाहिर किया। कांग्रेस कार्यकर्ता यहां गांधी पार्क में जमा हुए जहां उन्होंने सीएम का पुतला फूंका।

पुतला दहन से पूर्व हुई सभा में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री की घोषणा के हिसाब से अल्मोड़ा जनपद नए बने मंडल गैरसैंण में शामिल हो जाएगा। जिससे अल्मोड़ा विधानसभा, जागेश्वर विधानसभा एवं सोमेश्वर विधानसभा के निवासियों को अपने कार्य हेतु गैरसैंण कमिश्नरी जाने में अतिरिक्त समय एवं अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर सांस्कृतिक होने के साथ—साथ कुमाऊं की राजधानी भी हुआ करता था। आज इस फैसले से अब अल्मोड़ा के नागरिक कुमाऊं मंडल से हट कर अब गैरसैंण मंडल के निवासी कहलाएंगे। हमारी प्राचीनतम और ऐतिहासिक पहचान जिस पर हमें गर्व था, आज वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री ने बिना यहां के निवासियों की राय जाने उसको बदल दिया। इस अवसर पर कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को वर्तमान में जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर अपना फोकस करना चाहिए था, परन्तु सरकार अल्मोड़ा जनपद को गैरसैंण मण्डल में शामिल कर अल्मोड़ा की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने का कार्य कर रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नही किया जा सकता। प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, महिला नगर अध्यक्ष गीता मेहरा, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डेय, पूर्व सभासद किशनलाल, नगर प्रवक्ता पंकज कान्डपाल, पूर्व सभासद मुकेश नेगी, सभासद हेम तिवारी, अम्बीराम, अख्तर हुसैन, कार्तिक साह, रमेश नेगी, दिनेश पिलख्वाल, अशोक ग्वासीकोटी, फहीमुद्दीन, राधा बिष्ट, विनोद सिंह, विनीत कुमार, सुमित कुमार, विजय कुमार सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments