HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: तीन चालक नशा चढ़े, इंटरसेप्टर टीम के हत्थे चढ़े, तीनों...

ALMORA NEWS: तीन चालक नशा चढ़े, इंटरसेप्टर टीम के हत्थे चढ़े, तीनों गिरफ्तार, वाहन हुए सीज और दो लाइसेंसों का निरस्तीकरण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस के इंटरसेप्टर वाहन की पैनी निगाह टिकी है। इंटरसेप्टर द्वारा जगह—जगह घूमकर नियमों को ठेंगा दिखाने वालों को दबोचा जा रहा है। इसी क्रम में शराब पीकर वाहन चलाने वाले तीन वाहन चालक पकड़े। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से दो चालकों का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।
इंटरसेप्टर टीम ने गत रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान निकटवर्ती लोधिया के पास 3 वाहन चालकों को पकड़ा, जो शराब के नशे में वाहन चला रहे थे। इनमें टिप्पर संख्या यूके 01 सीए 0370 के चालक राजेन्द्र सिंह पुत्र राम सिंह मेहता, निवासी ग्राम मैणी, पोस्ट हवालबाग, अल्मोड़ा, मोटरसाईकिल संख्या यूके 04 क्यू 8725 के चालक कमलेश कुमार पुत्र बलवीर राम, निवासी ग्राम नैनी, पोस्ट खण्तोली, जिला बागेश्वर तथा मोटरसाइकिल संख्या यूके 04 एडी 4916 के चालक जितेन्द्र सिंह भोज पुत्र नर सिंह भोज, निवासी बिथोरिया, हरिपुर नायक हल्द्वानी, जिला नैनीताल शामिल हैं। शराब के नशे में वाहन चलाने के अपराध में तीनो को मौके से गिरफ्तार कर लिया और इनके वाहनों को सीज कर लिया गया। इनमें से 2 चालकों का लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments