HomeHealthलालकुआं न्यूज : राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह तो मनाया लेकिन कोरोना से...

लालकुआं न्यूज : राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह तो मनाया लेकिन कोरोना से सुरक्षा भूल गये सेंचुरी के अधिकारी

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। स्थानीय सेंचुरी पेपर मिल में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह को मिल प्रबन्धन एवं अधिकारियों द्वारा बिना मास्क के ही मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए लेकिन किसी भी अधिकारी ने कोविड नियम का पालन करने की जहमत नहीं उठाई।


आपको बताते चलें कि कोरोना महामारी को लेकर केंद्र एंव प्रदेश सरकार द्वारा समय समय पर जागरूक करने एवं सावधानी बरतने के साथ ही वर्तमान में भी मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए जा रहे हैं इसके बावजूद सरकारी नियमों को धता बताते हुए बिना मास्क के सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में 50 वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया इसके साथ ही सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए बड़ी-बड़ी बातें मंच पर की गई लेकिन अधिकांश अधिकारियों ने मुंह पर मास्क का प्रयोग तक नही किया जिससे उनकी सुरक्षा को देखते हुए दिए गए अपने संबोधन को कितना सजग रूप दिया गया होगा और इस सुरक्षा सप्ताह के मायने क्या होंगे इसका अंदाजा खुद लगाया जा सकता हैं इस दौरान शपथ दिलाते हुए भविष्य को सुरक्षित रखने हेतु बगैर मास्क के जागरूक किया गया ।
इस दौरान मिल के सीईओ जेपी नरायण ,अनिल सेतिया, सुभाष शर्मा, योगेन्द्र वार्ष्णेय, ए के मिश्रा, हेमेंद्र राठौर,नरेश चंद्रा, रवि प्रताप, सतीश वर्मा, सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे ।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments