HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : उत्कृष्ट कार्य कर रही महिला कल्याण संस्था, डीएम भदौरिया...

Almora News : उत्कृष्ट कार्य कर रही महिला कल्याण संस्था, डीएम भदौरिया ने की सराहना, जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर, आर्थिक सहायता, मॉस्क, पौष्टिक आहार का वितरण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
निर्धन असहाय महिलायें जो अपने परिवार के भरण-पोषण करने के लिए घरों एवं बाहर मजदूरी करती है को महिला कल्याण समिति के तत्वाधान में सम्मलित कर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह बात कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित महिला कल्याण समित के कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कही। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हमेशा महिलाओं की समस्याओं के निराकरण करने के लिए तत्पर है। ऐसी असहाय महिलायें अपनी समस्याओं के समाधन के लिए महिला कल्याण समिति के सदस्यों से सम्पर्क कर अपनी समस्याओं का निदान करा सकती है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने महिला कल्याण समिति द्वारा किये जा रहे महिला कल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा उत्कृष्ट कार्य किये जाते रहे हैं, जिससे अधिकांश महिलायें लाभान्वित हो रही है। उन्होंने अन्य सामाजिक संस्थाओं का आह्वान करते हुए कहा कि इस प्रकार के पुनीत कार्य में अधिक से अधिक सहभागिता कर असहाय एवं निर्बल वर्ग की महिलाओं के उत्थान के लिए आगे आयें। इस अवसर पर महिला कल्याण संस्था द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से उपस्थित बच्चों को स्वेटर, आर्थिक सहायता, मॉस्क, पौष्टिक आहर का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें बाल रोग, नेत्र रोग, दंत रोग के विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों का परीक्षण किया गया और निःशुल्क औषधि का वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी गयी। महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, सचिव पुष्पा सती, कोषाध्यक्ष सुनैना मेहरा, समाजिक कार्यकर्ता मनोज सनवाल, बाल विकस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व अन्य लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments