सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में कांंग्रेस के जागेश्वर विधानसभा प्रभारी निशान्त पपनै एवं अल्मोड़ा प्रभारी संजय किरौला ने कांंग्रेस कार्यालय में बैठक कर कांंग्रेस संगठन की मजबूती पर कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर कांंग्रेस विधानसभा प्रभारियों ने बूथ कांंग्रेस कमेटियों के गठन की जानकारी ली तथा संतोष जाहिर किया।जागेश्वर विधानसभा प्रभारी निशान्त पपनै ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि अल्मोड़ा विधानसभा में बूथ कांग्रेस कमेटियों का गठन बड़ी तेजी के साथ हो रहा है। इन बूथ कांंग्रेस कमेटियों से निश्चित रूप से आने वाले समय में कांंग्रेस को मजबूती मिलेगी। अल्मोड़ा विधानसभा प्रभारी संजय किरौला ने कहा कि वर्तमान में जनता कांंग्रेस को आशा भरी दृष्टि से देख रही है। केवल जरूरत है एकजुट होकर मेहनत करने की।उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांंग्रेसजन लगातार जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं उससे निश्चित रूप से आने वाले विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस पार्टी मजबूती के साथ उभरकर सामने आयेगी। जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग का महंगाई से बुरा हाल है। इस सरकार में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं जिससे जनता त्रस्त हैं। अच्छे दिनों का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार ने अच्छे दिनों के नाम पर केवल देश की जनता को छलने का कार्य किया है। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने सभी कांंग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि सभी कांंग्रेसजन अब एकजुटता के साथ बूथ स्तर पर कांंग्रेस को मजबूत करने का काम करें ताकि आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस पार्टी मजबूती के साथ उभर कर सामने आये। महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि महिला कांंग्रेस के द्वारा घर-घर जाकर लोगों को कांंग्रेस की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है तथा लोगों को लगातार कांंग्रेस पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। बैठक का संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, जागेश्वर विधायक निशान्त पपनै, अल्मोड़ा प्रभारी संजय किरौला, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, महिला नगर अध्यक्ष गीता मेहरा, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, सेवादल ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, प्रदेश महामंत्री प्रीति बिष्ट, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डेय, ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल, हर्ष कनवाल, हाजी नूर अकरम खान, दीप सिंह डांगी, नरेन्द्र बनौला, हरीश सिंह, अरविन्द रौतेला, अख्तर हुसैन, विनोद सिंह, हीरासिंह डोलिया, हरीश सिंह गैलाकोटी, गोपालराम, कुन्दन नेगी, प्रमोद पवार भीमा, मनोज रावत, जीवन नैनवाल, हरीश रावत, हेम आर्या, महेश आर्या, गोपाल चौहान, प्रताप राम, नरेश बाराकोटी, जैबुलनिशा अन्सारी, गोपा नयाल, पारू उप्रैती, उजमा परवीन, कुन्दन बिष्ट, शरद साह, दीपा साह, संजय सिज्वाली, संजय कुमार, अंकुर कान्डपाल, राजेन्द्र तिवारी, दीपक कुमार सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।
Almora News : जनपद में मजबूत होकर उभर रही है कांग्रेस, तीव्र गति से हो रहा बूथ कमेटियों का गठन, विधानसभा प्रभारियों ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

