HomeRailwayयात्रियों की सुविधा के लिए 4 मार्च से काठगोदाम, रामनगर, काशीपुर से...

यात्रियों की सुविधा के लिए 4 मार्च से काठगोदाम, रामनगर, काशीपुर से मुरादाबाद के लिए प्रतिदिन चलेगी एक्सप्रेस ट्रेन

ADVERTISEMENTS

बरेली। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 05331/05332 काठगोदाम-मुरादाबाद-काठगोदाम, 05333/05334 रामनगर-मुरादाबाद-रामनगर तथा 05353/05354 मुरादाबाद-काशीपुर-मुरादाबाद अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी का संचलन 4 मार्च से प्रतिदिन किया जायेगा। हालांकि गाड़ियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा।

05331 काठगोदाम-मुरादाबाद अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी काठगोदाम से 08.15 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से 08.32 बजे, लालकुआं से 09.10 बजे, हल्दीरोड से 09.18 बजे, रूद्रपुर सिटी से 09.34 बजे, बिलासपुर रोड से 09.54 बजे, केमरी हाल्ट से 10.04 बजे, चमरूआ से 10.18 बजे, रामपुर से 10.48 बजे, मुन्डा पाण्डे से 10.58 बजे तथा दलपतपुर से 11.07 बजे छूटकर मुरादाबाद 11.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05332 मुरादाबाद-काठगोदाम अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी मुरादाबाद से 14.45 बजे प्रस्थान कर दलपतपुर से 15.06 बजे, मुन्डा पाण्डे से 15.14 बजे, रामपुर से 15.32 बजे, चमरूआ से 15.41 बजे, केमरी हाल्ट से 15.52 बजे, बिलासपुर रोड से 16.01 बजे, रूद्रपुर सिटी से 16.17 बजे, हल्दीरोड से 16.47 बजे, लालकुआं से 17.03 बजे तथा हल्द्वानी से 17.35 बजे छूटकर काठगोदाम 18.00 बजे पहुंचेगी। इस अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी में साधारण श्रेणी के 8 तथा एस.एल.आर.डी. के 2 कोच सहित कुल 10 कोच लगाये जायेगे।

05333 रामनगर-मुरादाबाद अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी रामनगर से 07.25 बजे प्रस्थान कर पिरूमदारा से 07.35 बजे, गौशाला से 07.43 बजे, काशीपुर से 07.59 बजे, अलीगंज से 08.09 बजे, पदिया नगला से 08.17 बजे, रोशनपुर से 08.24 बजे, जालपुर से 08.31 बजे, पीपलसाना से 08.38 बजे, सेहल से 08.47 बजे तथा गोट से 08.54 बजे छूटकर मुरादाबाद 09.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05334 मुरादाबाद-रामनगर अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी मुरादाबाद से 04.30 बजे प्रस्थान कर पीपलसाना से 05.02 बजे, रोशनपुर से 05.13 बजे, अलीगंज से 05.25 बजे, काशीपुर से 05.45 बजे तथा गौशाला से 05.56 बजे छूटकर रामनगर 06.45 बजे पहुंचेगी। इस अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी में साधारण श्रेणी के 08 तथा एस.एल.आर.डी. के 2 कोच सहित कुल 10 कोच लगाये जायेगे।

05353 मुरादाबाद-काशीपुर अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी मुरादाबाद से 13.40 बजे प्रस्थान कर गोट से 14.01 बजे, सेहल से 14.08 बजे, पीपलसाना से 14.16 बजे, जालपुर से 14.24 बजे, रोशनपुर से 14.30 बजे, पदिया नगला से 14.38 बजे तथा अलीगंज से 14.45 बजे छूटकर काशीपुर से 15.15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05354 काशीपुर-मुरादाबाद अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी काशीपुर से 17.45 बजे प्रस्थान कर अलीगंज से 17.57 बजे, पदिया नगला से 18.05 बजे, रोशनपुर से 18.12 बजे, जालपुर से 18.19 बजे, पीपलसाना से 18.26 बजे, सेहल से 18.35 बजे तथा गोट से 18.42 बजे छूटकर मुरादाबाद 19.30 बजे पहुॅचेगी। इस अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी में साधारण श्रेणी के 08 तथा एस.एल.आर.डी. के 2 कोच सहित कुल 10 कोच लगाये जायेगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments