HomeBreaking Newsहल्द्वानी न्यूज : सांसद और मेयर ने किया हल्द्वानी में सोडियम लाइट...

हल्द्वानी न्यूज : सांसद और मेयर ने किया हल्द्वानी में सोडियम लाइट प्रोजेक्ट का शुभारंभ, बिजली की खपत कम और रोशनी ज्यादा

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। सोमवार को लगभग 26.85 करोड लागत से नगर निगम हल्द्वानी में लगने वाली 21000 सोडियम लाईटों का सांसद अजय भटट एवं मेयर डा. जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला द्वारा संयुक्त रूप से शुभारम्भ किया गया।
अपने सम्बोधन मे सांसद भटट ने कहा सोडियम लाईट लगने से बिजली के बिलों में कमी आयेगी वहीं रात्रि में शहर सोडियम रोशनी में जगमगायेगा। उन्होंने कहा हमारी सरकार का प्रयास है कि जो भी योजनायें चलाई जा रही है उन योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुचे यही सरकार का लक्ष्य है।
हरिद्वार अपडेट: देवर —भाभी के थे जंगल में पेड़ से लटके मिले शव, प्रेम प्रकरण के चलते हरियाणा के रेवाड़ी से भागे थे कुछ दिन पहले

मेयर डा. रौतेला ने कहा यह भारत सरकार का उपक्रम है। सोडियम लाइट लगाने का कार्य ईईएसएल कम्पनी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया प्रथम चरण में नगर में 21000 लाईटें लगाई जायेंगी। कम्पनी द्वारा इन लाईटों का रखरखाव सात वर्षो तक का अनुबंध किया गया है।

उन्होंने कहा सोडियम लाईट लगने से विद्युत की खपत 50 प्रतिशत कम हो जायेगी। रौतेला ने बताया कि यह कार्य दो से तीन माह के भीतर पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा सोडियम लाईट खराब होने शिकायतों के लिए टोल-फ्री नम्बर जल्द जारी किया जायेगा। जिससे आम आदमी इस नम्बर पर खराब लाईट की जानकारी दे सकता है। रौतेला ने कहा वर्तमान में नगर निगम में जहां अभी तक नये वार्डो मे लाईटे नहीं है वहां पर भी सोडियम लाईटें लगाने का कार्य जल्द किया जायेगा।

रुद्रपुर ब्रेकिंग : किसानों ने मोदी मैदान का नाम बदल कर किया किसान मैदान, हजारों की भीड़ टिकैत भी पहुंचे, नेट सेवा ठप

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राज्य अल्पसंख्यक आयोग मजहर नईम नवाब, उपाध्यक्ष उच्चशिक्षा उन्नयन समिति डा. बहादुर सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष केएमवीएम रेनू अधिकारी, उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अजय राजौर,जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट,पार्षद नीमा तिवारी,रेनू तिवारी, तन्मय रावत, भूवन जोशी,महेश, रेनु टण्डन, महबूब अली,मण्डल अध्यक्ष नवीन पंत,सचिन साह,दीपक मेहरा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती,प्रताप बिष्ट,प्रतिभा जोशी, ज्ञानेन्द्र जोशी,विपिन जोशी,नीरज बिष्ट, आकाश गर्ग, संजय दुम्का, भूवन तिवारी,प्रदीप जनोटी,विशाल नेगी, गीता जोशी, हरीश मनराल, प्रकाश आर्य,योगेश शर्मा, हरिओम अरोडा,पनराम, हरीश पाण्डे, पंकज जोशी के अलावा प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल सिह, सहायक नगर आयुक्त बृजेन्द्र चौहान के अलावा बडी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

हल्द्वानी : बाइक पर रैकी, सिटी हौंडा से लूट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments