HomeBreaking Newsनालागढ न्यूज : समाजसेवा के लिए मुख्यमंत्री ने किया सुबोध गुप्ता को...

नालागढ न्यूज : समाजसेवा के लिए मुख्यमंत्री ने किया सुबोध गुप्ता को सम्मानित

नालागढ़। माईक्रोटैक, ओकाया पावर कम्पनी ग्रुप के मालिक एवं नालागढ़ उद्योग संघ के प्रधान सुबोध गुप्ता को समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए हांडाखुंडी में नवनिर्मित गो अभ्यारण के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया और उनके द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की सराहना की गई। यह सम्मान गौ सेवा आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा दिया गया। जानकारी के अनुसार सुबोध गुप्ता द्वारा गो अभ्यारण के लिए 1 महिने का चारा दिया गया और लगातार पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसी तरह श्री राधे श्याम गौशाला कसम्बोवाल को हर माह हरे चारे की 4 गाडिय़ां दी जाती है। सुबोध गुप्ता द्वारा नालागढ़ में इंडोर स्टेडियम का भी निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह गरीब लड़कियों की शादी, गरीब लडक़े-लड़कियों की पढ़ाई सहित जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाती है और सम्पूर्ण स्वच्छता, नशा मुक्त अभियान, पौधारोपण आदि में भी बढ़चढ़ कर सहयोग दिया जाता है। उन्होंने बागबानियां व पंजैहरा में स्किल डवल्पमैंट सेंटर खोले है, जिनमें हर वर्ष करीब पौने 3 सौ लडक़े-लड़कियों को मुफ्त में कम्पयूटर शिक्षा दी जाती है। सुबोध गुप्ता ने बताया कि भगवान ने उन्हें देने लायक बनाया है, तो वे दे रहे हैं और वे समाजसेवा को करना अपना कर्तव्य मानते हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments