HomeUttarakhandAlmoraGood News, Almora : बाजार आने वाले राहगीर—व्यापारियों को मिलेगा शुद्ध पानी,...

Good News, Almora : बाजार आने वाले राहगीर—व्यापारियों को मिलेगा शुद्ध पानी, दुरूस्त हुआ एक्वागार्ड, सहयोगियों का जताया आभार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां खजांची मोहल्ला स्थित हुक्का क्लब के पास पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय जोशी की स्मृति में लगे एक्वागार्ड को दुरूस्त करवा आम जनता के उपयोग के लिए शुरू कर दिया गया है। एक्वागार्ड शुरू हो जाने से आम व्यापारियों व नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। व्यापारी नेता व नामित सभासद दीपक वर्मा के विशेष प्रयासों से यह सम्भव हो पाया है। इसके लिए दीपक वर्मा द्वारा विशेष रुप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी एवं निदेशक जिला सहकारी बैंक विनीत बिष्ट व उनकी पूरी टीम का आभार जताया है। वहीं व्यापारियों ने इसके लिए श्री वर्मा के प्रयासों की भरपूर सराहना की है। उल्लेखनीय है कि एक्वागार्ड की न केवल प्रोपर सर्विसिंग करा दी गई है, बल्कि इसके आस—पास से गंदगी का ढेर भी हटवा दिया गया है। आभार जताने वालों में राजेश साह, अनिल बिष्ट, दीपक साह (पूर्व व्यापारी नेता), अजय बिष्ट साहिल, कृष्ण कुमार साह, प्रकाश बिष्ट, कंचन बिष्ट, शरद कनौजिया रोहित साह, अभय साह, अमित साह आदि शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments