HomeBreaking Newsहल्दूचौड़ ब्रेकिंग: देर सायं शिवालिक पुरम स्थित घर लौटे व्यापारी को कार...

हल्दूचौड़ ब्रेकिंग: देर सायं शिवालिक पुरम स्थित घर लौटे व्यापारी को कार सवार युवकों ने लूटा, जबरदस्त नाकेबंदी

लालकुआं। हल्दूचौड़ के शिवालिक पुरम कॉलोनी में कार सवार लुटेरों ने व्यापारी से डेढ़ लाख की नगदी व उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ली।
सूचना से मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने जनपद के सभी रास्तों में नाकाबंदी कर आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने की खबर भी आ रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को लालकुआं नगर में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करने वाले राजाराम शर्मा अपनी कार से शिवालिक पुरम स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उन्होने अपने घर के सामने कार खड़ी की आयर गाड़ी से बाहर निकले तो अचानक उनके बगल पर एक हौंडा सिटी कार रुकी। जिसमें से उतरे दो युवकों ने राजाराम शर्मा के कान पर रिवाल्वर तान दी। और उनके हाथ से बैग लूट लिया। बैग में डेढ़ लाख रुपए की नगदी उनका लाइसेंसी रिवाल्वर व उसका लाइसेंस समेत घर का अन्य सामान था। इसके बाद लुटेरे कार में सवार हो कर भाग गए।
घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई। पुलिस व एसओजी की कई टीमें लुटेरों की तलाश में उधम सिंह नगर व अन्य क्षेत्रों में रवाना की गई हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक डा.जगदीश चंद्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल सुधीर कुमार एसओजी व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचें।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments