HomeHealthहल्द्वानी न्यूज : महाकुंभ में सेवाएं देने जा रहे सूचना उप निदेशक...

हल्द्वानी न्यूज : महाकुंभ में सेवाएं देने जा रहे सूचना उप निदेशक मिश्रा ने लगवाया कोरोना का टीका, बोले— आल इज वेल

हल्द्वानी। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रश्मि पंत की देखरेख में कुम्भ ड्यूटी पर जा रहे उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा को कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का कार्य सोबन सिह जीना बेस चिकित्सालय में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। बेस चिकित्सालय के चिकित्सक डा. राहुल लसपाल ने मिश्रा का वैक्सीनेशन स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कराया। डा. लसपाल ने कोविड 19 टीकाकरण रिकार्ड कार्ड उपलब्ध कराया। डा. लसपाल द्वारा मिश्रा का कोरोना एंटीजन टैस्ट भी कराया जिसमे रिपोर्ट नगेटिव आयी। गौरतलब है कि कुम्भ मेला प्रशासन हरिद्वार द्वारा मिश्रा का डाटा सम्बन्धित एप पर अपलोड किया गया था। मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा एवं जीवन रक्षा के लिए कोरोना वैक्सीन लिया जाना जरूरी है।

ADVERTISEMENTSAd

यह सुरक्षित है तथा आपके जीवन की सुरक्षा भी करती है। गौरतलब है कि मिश्रा सितम्बर माह मे कोरोना पाॅजेटिव रहे थे। वरिष्ठ फिजिशियन डा. नीलाम्बर भटट ने कोरोना वैक्सीन लगाये जाने की सलाह दी थी।

खरी—खरी : अपनी ही सरकारों से बंशीधर भगत की नाफरमानी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments