HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : हल्दूधार के प्राथमकि विद्यालय में बिजली के पोल लगाने...

लालकुआं न्यूज : हल्दूधार के प्राथमकि विद्यालय में बिजली के पोल लगाने को भेजा डीएम को ज्ञापन

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

लालकुआं। बिंदुखत्ता के गांधी नगर हल्दूधार के प्राथमिक विद्यालय में विद्युत पोलो की व्यवस्था ना होने से नाराज कांग्रेस एससी विभाग के कार्यकर्ताओं ने आज ब्लॉक काग्रेस कमेटी एससी विभाग के महासचिव दिवान कनेरा के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचकर रजिस्ट्री कानूनगो मोहित बोरा को जिलाअधिकारी के नाम लिखा गया ज्ञापन सौंपा।
दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में विद्युतीकरण न होने के चलते विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हल्दूधार स्थित प्राथमिक विद्यालय में विद्युत पोलों की व्यवस्था ना होने के चलते हैं। सैकड़ों छात्र छात्राओं को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। पठन पाठन कार्य भी उचित ढंग से नहीं हो पाता है उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता द्वारा पूर्व में भी इस समस्या के समाधान हेतु अनेक बार सक्षम अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। किंतु आज तक यह ज्वलंत समस्या जैसी की तैसी बनी हुई है। जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से समाजसेवी सूरज जगरिया,नीरज कुमार, दिनेश आगारी,रोहित आर्या मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments