HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : तल्ला चीनाखान में आवास में घुस रहा सीवर का...

Almora News : तल्ला चीनाखान में आवास में घुस रहा सीवर का गंदा पानी, शिकायत के बावजूद समस्या का नही हुआ समाधान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां तल्लाचीना खान में सीवर का गंदा पानी लगभग 15—16 रोज से एक आवासीय परिसर में घुस रहा है और भवन के लिए खतरा बन गया है। शिकायत किये जाने के बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन मामले का संज्ञान नही ले रहा है। यहां तल्ला चीनाखान निवासी लीला ढैला ने बताया कि उनके मोहल्ले में स्थित एक सीवर से गंदा पानी गत 08 फरवरी से रिस रहा है। यह पानी बहते हुए उनके आवास में घुस रहा है और हर तरफ दुर्गन्ध फैल रही है। उन्होंने मामले की तत्काल शिकायत जल संस्थान में कर दी थी, लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ। संस्थान के कर्मचारी मौके पर जांच को आये वह सीवर लाइन को देख गये, लेकन उनक आवास में आ रहे पानी को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नही की। इसके बाद उन्होंने 18 फरवरी को डीएम को भी शिकायत दर्ज की। फिर भी समाधान नही किया गया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही उनके आवास में बह रहे गंदे पानी को नही रोका गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है और उनका आवास क्षतिग्रस्त होने का खतरा है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments