HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: गांजा तस्करी में पकड़े गए तीन आरोपियों की जमानत अर्जी...

ALMORA NEWS: गांजा तस्करी में पकड़े गए तीन आरोपियों की जमानत अर्जी हुई खारिज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
गांजा तस्करी के एक मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों की जमानत अर्जियां यहां विशेष सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुलतान के न्यायालय ने खारिज कर दीं।
मामले के मुताबिक गत 11 फरवरी को पुलिस सहायता केंद्र मोहान के पास चेकिंग के दौरान स्विप्ट डिजायर कार संख्या यूके 07एयू—4041 में सवार तीन आरोपियों भूरे खां, हर्ष रावत पुत्र मनवर सिंह व कार्तिकेय दीक्षित पुत्र केशव किशोर निवासी कुमाऊं कालोनी, कचनाल गाजी, काशीपुर, उधमसिंहनगर के कब्जे से 10 किलो 768 ग्राम गांजा बरामद किया। मामले में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा। आरोपियों की ओर से उनके अधिवक्ता ने अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। आरोपियों की जमानत का जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा ने घोर​ विरोध किया। उन्होंने अदालत को बताया कि यदि इन आरोपियों को जमानत पर रिहा किया जाता है, तो इनके दुबारा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त होने की आशंका है। इसके अलावा न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर विवेचना में सहयोग नहीं करने व भाग जाने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके बाद न्यायालय ने पत्रावली का अवलोकन करते हुए जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की और जमानत प्रार्थना पत्रों को खारिज कर दिया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments