HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : धारी विकास खंड के कई पंचायतों के लोग मिले...

हल्द्वानी न्यूज : धारी विकास खंड के कई पंचायतों के लोग मिले सीएम रावत से, उठाईं अपनी यह मांगें

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

भीमताल। धारी के बिरसिग्याॅ,बबियाड़,दुदुली,अम्दों, अधोड़, देवनगर,गुनियालेख, खुटियाखाल व सरना के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। हल्द्वानी में धारी कनिष्ठ प्रमुख कृपाल सिंह मेहता की अगुवाई में मुख्यमंत्री ग्रामीणों ने कई योजनाओं के लिए बजट स्वीकृत करने की मांग उठाई। इनमें ग्राम पंचायत बबियाड़ के बिरसिग्याॅ मोटर मार्ग का निर्माण,ग्राम पंचायत दुदुली से अम्दों तक मोटर मार्ग का निर्माण, ग्राम पंचायत बबियाड़ में बारात घर का निर्माण, जगियाजाला से मल्ली बबियाड़ तक सिंचाई पंपिंग योजना का निर्माण, ग्राम पंचायत सरना के जूनियर हाईस्कूल का उच्चीकरण व अक्सोडा मोटर मार्ग के निर्माण की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा खुटियाखाल से गैराखान मोटर मार्ग निर्माण। भुगाड से देवनगर पलड़ा पंम्पिग योजना का निर्माण,बबियाड़ से साननी हैडाखान मोटर मार्ग का निर्माण, बबियाड मोटर मार्ग का निर्माण, कर्नखा देवनगर मोटर मार्ग का निर्माण व गुनियालेख— मौना मोटर मार्ग के निर्माण की मांग भी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने रखी।
ज्ञापन देने वालों में धारी कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कृपाल सिंह मेहता व क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्र टम्टा के अलावा कई अन्य ग्रामीण शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments