HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: पोल्ट्री फार्म स्वामी को जंगली कुक्कुटों को कैद करना पड़ा...

ALMORA NEWS: पोल्ट्री फार्म स्वामी को जंगली कुक्कुटों को कैद करना पड़ा महंगा, पुलिस व वन विभाग की टीम ने तीन जंगली कुक्कुट बरामद किए और किया अभियोग पंजीकृत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले के द्वाराहाट थाना अंतर्गत एक पोल्ट्री फार्म स्वामी को जंगली कुक्कुटों को पकड़कर फार्म में कैद रखना महंगा पड़ा। इस बात की शिकायत मिलते ही पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम फार्म धमक गई और तीन कुक्कुट बरामद कर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
सूचना मिलने पर द्वाराहाट थाने के उप निरीक्षक गौरव जोशी के नेतृत्व मेंं पुलिस टीम वन विभाग की टीम को साथ लेकर विजय कुमार जोशी पुत्र चंद्रशेखर जोशी, निवासी ग्राम बैरती, पोस्ट चित्रेश्वर, थाना द्वाराहाट के पोल्ट्री फार्म पर पहुंचे। जहां तीन जंगली कुक्कुट बरामद हुए। इनमें से 1 नर व 2 मादा कुक्कुट शामिल हैं। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए इन्हें वन विभाग के सुपुर्द किया गया। मामले पर वन विभाग के रेंज द्वाराहाट में प्रथम सूचना रिपोर्ट धारा 39/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। यहां उल्लेखनीय है कि जंगली कुक्कुट वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के शेड्यूल—04 के अंतर्गत संरक्षित प्रजाति का जीव है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments