HomeUttarakhandAlmoraलालकुआं न्यूज : पुलिस ने 4.7 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा अल्मोड़ा...

लालकुआं न्यूज : पुलिस ने 4.7 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा अल्मोड़ा के हवालबाग का युवक

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी के दिशा निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस ने 4.7 ग्राम स्मैक के साथ अल्मोड़ा के एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल सुधीर कुमार व वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहतास सागर के निर्देशन में बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी संजय बृजवाल ने शिव मंदिर घोड़ानाला के निकट छापामारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास 4.70 स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम संजय कुमार उर्फ संजू निवासी हवलाबाग अल्मोड़ा बताया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
टीम में चौकी इंचार्ज संजय बृजवाल, कांस्टेबल तरुण मेहता, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी बेहद शातिर है वह पूर्व में भी कई अपराधों में जेल जा चुका है, पुलिस युवक से गहनता से पूछताछ में जुटी हुई है।
बताते चलें कि क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के अलावा इसमें का कारोबार भी तेजी के साथ फल फूल रहा है, सूत्रों के अनुसार युवकों के साथ ही नाबालिक बच्चे भी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। हालांकि पुलिस द्वारा समय-समय पर नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया जाता है। इधर कोतवाल सुधीर कुमार व बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी संजय बृजवाल ने कहीं पर भी नशे की संदिग्ध गतिविधियां होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments