ब्रेकिंग उत्तराखंड: जंगल की आग बुझाने गये वन दारोगा और आरक्षी की खाई में गिरने से मौत

0
जमीन घोटाला में सबसे बड़ी कार्रवाई : दो IAS और एक PCS अफसर समेत 12 पर गिरी गाज
जमीन घोटाला में सबसे बड़ी कार्रवाई : दो IAS और एक PCS अफसर समेत 12 पर गिरी गाज

पौड़ी गढ़वाल। पौड़ी के कोटद्वार श्रीकोट जंगल की आग बुझाने के दौरान दो वन कर्मियों की चट्टान से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। इसमे एक वं दारोगा था दूसरा वं रक्षक।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को गढ़वाल वन प्रभाग की पोखरा रेंज के अंतर्गत श्रीकोट के जंगलों में आग की सूचना पर रेंज कार्यालय से वन कर्मियों की एक टीम आग बुझाने के लिए रवाना की गई थी। टीम में वन दरोगा दिनेश लाल व वनरक्षक हरिमोहन भी शामिल थे। दोपहर करीब 12 बजे टीम ने जंगल में प्रवेश किया। टीम के अन्य सदस्य आगे निकल गए जबकि दिनेश लाल व हरिमोहन पीछे रह गए। आग बुझाने के बाद जब कर्मियों ने दोनों सदस्यों को अपने साथ नहीं पाया तो उन्होंने दिनेश लाल के मोबाइल पर संपर्क कर उनकी स्थिति जानने का प्रयास किया। मोबाइल की घंटी तो बज रही थी। लेकिन दिनेश लाल ने फोन नहीं उठाया। सदस्यों ने हरिमोहन को भी फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में सभी कर्मी अपने साथियों को ढूंढते हुए वापस आ रहे थे कि रास्ते में उन्हें दिनेश लाल का बैग पड़ा दिखाई दिया। सदस्यों ने खाई की ओर नजर डाली, जहां उन्हें दिनेश लाल बुरी तरह घायल अवस्था में पड़े दिखाई दिए। वन कर्मियों ने रेंज कार्यालय में घटना की सूचना दी व ग्रामीणों की मदद से दिनेश लाल को खाई से बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। कड़ी मशक्कत के बाद घायल दिनेश को खाई से बाहर निकाल उपचार के लिए निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजस्व उप निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया की दुर्घटना में हरिमोहन की मौके पर ही मौत हो गई।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS