HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : कोरोना से मुक्ति को स्वस्तिवाचन

हल्द्वानी न्यूज : कोरोना से मुक्ति को स्वस्तिवाचन

हल्द्वानी। तल्ली बमौरी स्थित भूमिया देवता के मंदिर में विश्व कल्याण और आरोग्य हेतू स्वस्तिवाचन किया गया। स्वस्तिवाचन के उपरांत ब्राह्मण पुरोहितों द्वारा विश्व शांति और कल्याण सहित संसार को कोरोना रूपी महामारी से बचाने हेतू भगवान से प्रार्थना की गयी। जगत कल्याण की कामना को लेकर कराये गए स्वस्तिवाचन में कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश, पार्षद विनोद दानी, डी. के. पंत, कांग्रेस जिला महामंत्री नेत्र बल्लभ जोशी, नंदन सिंह देउपा, राकेश जोशी, संजय रावत, अंशु जोशी, दिवेश तिवारी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ताजा खबरें मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए अभी हमारा WhatsApp Group ज्वाइन करें! Join Now

स्वस्तिवाचन के उपरांत सुमित हृदयेश द्वारा सम्मानित पुरोहित जनों को राशन सामग्री प्रदान की गयी और बताया गया कि जगत कल्याण हेतु यह स्वस्तिवाचन आगामी 3 दिनों तक इसी प्रकार विधिवत जारी रहेगा। सुमित हृदयेश जी ने सभी से आग्रह किया कि जितना ज्यादा हो सके घरों और अपने कार्यक्षेत्र में कपूर जलाना शुरू करे क्योकि कपूर विषाणुनाशक होता है और हवा को शुद्ध करने का कार्य भी करता है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments