बागेश्वर न्यूज : जिले में शुरू हुआ कोरोना वेक्सीनेशन का दूसरा चरण,जिलाधिकारी ने लगवाया पहला टीका,और भी अधिकारियों का टीकाकरण

0

बागेश्वर। जनपद में वैक्सीनेशन का द्वितीय चरण का शुरू हो गया हैं, जिलाधिकारी विनीत कुमार ने स्वयं को कोविड का पहला टीका लगवाकर किया। कोविड वैक्सीनेशन के दूसरे चरण के लिए विकास भवन के पास नये ऑडिटोरियम भवन, तहसील परिसर बागेश्वर तथा सीएचसी बैजनाथ में आज तीन सेशन का टीकाकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बेहतर उपचार के लिए जनपद में फ्रंट लाइन में कार्य कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा हैं। जिसमें 1683 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची तैयार की गयी है। जिसमें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, पीआरडी, होमगार्ड एवं फ्रंट लाइन में कार्य कर रहे अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।


ADVERTISEMENTS
https://creativenewsexpress.com/11shav-mile-joshimath/

उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में वैक्सीनेशन का कार्य स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों का टीकाकरण सफलता पूर्वक किया गया हैं। जिसमें 2190 कार्मिकों का टीकाकरण किया जा चुका हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि कोविड का टीका सभी को लगाना चाहिए, ताकि हम कोरोना संक्रमण जैसी महामारी से बच सकें। उन्होंने कहा कि किसी को किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं हैं, यह टीका बिल्कुल सुरक्षित है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा व वरिष्ट कोषाधिकारी पूरन चन्द्र उप्रेती द्वारा भी कोविड वैक्सीनेशन किया तथा तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी बागेश्वर योगेन्द्र सिंह तथा जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार को भी टीके लगाए गए।

देखिए, मौत के मुंह से वापस आया यह आदमी, ITBP बनी देवदूत

साथ ही अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी टीके लगाए जा रहे हैं। टीकाकरण सेंटर में संबंधित लाभार्थी के पंजीकरण के बाद प्रतिक्षा कक्ष में ठहराया जा रहा है तथा उसके बाद टीकाकरण कक्ष में टीकाकरण कराया जा रहा है तथा टीकाकरण के बाद 30 मिनट के लिए आब्जर्वेशन रूम में रखा जा रहा है ।

ADVERTISEMENTS