देहरादून। कोरोना वैक्सीन आने के बाद मानों कोरोना को रोग जैसा लग गया हो, दिन प्रतिदिन नए केसों की संख्या गिरती नजर आ रही है। आज प्रदेश में 47 नए कोरोना केस और देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में दो मरीजों की मौत भी हुई है। और 50 मरीज स्वास्थ्य लाभ के बाद अपने घरों को रवाना हुए है। इस प्रकार कोरोना का आकड़ा 96478 पहुंच गया है जिसमें से 92519 ठीक हुए है अब तक 1664 मरीजों की प्रदेश में मौत हो चुकी है। वर्तमान में 937 मरीजों का इलाज चल रहा है।
ADVERTISEMENTS
आज देहरादून और हरिद्वार में 12-12 मरीज, नैनीताल में 11, पिथौरागढ़ और यूएस नगर में 5-5, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में 1-1 मरीज मिले है। जबकि 6 जिलों में एक भी नया मरीज सामने नहीं आया है।
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें