HomeBreaking Newsब्रेकिंग उत्तराखंड: जहर खाकर प्रेमिका पहुंची प्रेमी की चैखट पर, तोड़ा दम

ब्रेकिंग उत्तराखंड: जहर खाकर प्रेमिका पहुंची प्रेमी की चैखट पर, तोड़ा दम

दिनेशपुर। उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में प्रेमी की शादी की तैयारियों से बौखलाई एक युवती ने जहर खाकर प्रेमी के दरवाजे पर जान दे दी। प्रेमिका जहर खाकर उसके दरवाजे पर पहुंची थी। दरवाजे पर जब उसकी हालत बिगड़ी तो प्रेमी के परिजन उसे लेकर चिकित्सालय पहुंचे लेकिन तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। युवती की मौत से आहत उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। युवक के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

घटना दिनेशपुर के निकट गांव दुर्गापुर की है। बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय एक युवती पड़ोस के एक युवक से बेइंतहा प्यार करती थी। युवक भी काफी समय से उससे शादी करने का वादा कर चुका था। लेकिन एकाएक उसके प्रेमी ने दूसरी जगह शादी होने की बात चलने की जानकारी दी तो उसने प्रेमी पर शादी करने का दवाब बनाना शुरू कर दिया, लेकिन प्रेमी भी टालमटोल करने लगा, इससे आहत लड़की जहर खाकर युवक के घर पहुंच गई। वह प्रेमी के दरवाजे पर जा गिरी। युवक के परिजनों के युवती की हालत देख हाथ-पांव फूल गए। उसे चिकित्सालय पहुंचाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर युवती के परिजनों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। युवती के परिजनों का आरोप है युवक ने उसकी बेटी के लिए जहर खाने को मजबूर किया है। जिससे उसकी मौत हो गई युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments