HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज: चमेली ने अपने तीन भंवरों के साथ मिलकर पति को...

ब्रेकिंग न्यूज: चमेली ने अपने तीन भंवरों के साथ मिलकर पति को ऐसे हटाया रास्ते से, जब खुली कलई तो पुलिस भी रह गई हैरान

ADVERTISEMENTS

हरदोई। यहां के कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम इलाके में 31 जनवरी को कुल्हाड़ी से काट कर एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलसा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि मृतक की पत्नी ने ही उसकी हत्या करवाई थी। इस हत्याकांड में म हिला ने अपने तीन प्रेमियों के साथ मिलकर साजिश रची और पति को निर्ममता के साथ मौत के घाट उतार दिया। घटना हरदोई के रामपुर मझियारा गांव की है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...


हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने इस घटना का मीडिया के सामने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी की सुबह रामपुर मझियारा गांव निवासी राम अवतार कश्यप की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मृतक की पत्नी चमेली देवी ने अपने एक प्रेमी ऋषिपाल यादव और गांव के ही दो अन्य लोग मन्नू व सोने लाल पर हत्या का आरोप लगाया था, पुलिस ने उसकी तहरीर तो ले ली लेकिन मामले की अपने स्तर पर जांच पड़ताल भी जारी रखी। इसके बाद पुलिस के सामने जो राज खुला उससे पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल महिला चमेली देवी ने ही अपने तीन प्रेमियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। अब महिला चमेली देवी और ऋषिपाल समेत महिला के दो अन्य प्रेमियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।
एएसपी अनिल कुमार के अनुसार महिला अपने पति रामअवतार को छोड़ कर पिछले लगभग एक साल से अपने प्रेमी ऋषिपाल के घर पर रह रही थीं। लगभग बीस दिन पहले चमेली अचानक अपने पति रामअवतार के घर लौट आई। रामअवतार ने भी उसे क्षमा करते हुए घर पर रहने दिया। दरअसल 50 वर्षीय रामअवतार जानता था कि उसकी पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध थे और वह महिला का कई बार विरोध कर चुका था। इसी बीच ऋषिपाल चमेली देवी से मिलने रामअवतार के घर आने लगा। यही नहीं चमेली के दूसरे प्रेमी विजयपाल आर राम सेवक भी रामअवतार के घर आने लगे। रामअवतार को यह बात नागवार गुजरी और उसने इसका विरोध किया। बस रामअवतार की इसी बात से चमेली खफा हो गई। उसने ऋषिपाल, राम सेवक और विजयपाल के साथ मिलकर राम अवतार को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया और 31 जनवरी की रात उसे कुल्हाड़ी से काट डाला। बाद में पुलिस को भ्रमित करने के लिए महिला ने गांव के दो अन्य लोगों के नाम गिनाने शुरू कर दिए, लेकिन पुलिस जांच में मन्नू और सोनेलाल निर्दोष निकले और चमेली की पूरी कलई खुल गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments