HomeBreaking Newsकोरोना ब्रेकिंग : अब कोटद्वार में मिला कोराना पाजिटिव युवक, संक्रमितों का...

कोरोना ब्रेकिंग : अब कोटद्वार में मिला कोराना पाजिटिव युवक, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 80

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

देहरादून। पहाड़ों पर प्रवासियों के साथ कोरोना की चढ़ाई की खबरों
के बीच अब पौड़ी में एक कोरोना पाजिटिव पाया गया है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने शाम छह बजे के हेल्थ बुलेटिन में यह जानकारी दी है। इसी के साथ उत्तराखंड में कोरोना पाजिटिवों की संख्या 80 हो गई है। दोपहर 2 बजे के हेल्थ बुलेटिन में आज एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की गई थी। अब
छह बजे के बुलेटिन में पौड़ी जनपद में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। यह मरीज बेस हास्पिटल कोटद्वार में भर्ती था और एम्स ऋषिकेश के वायरोलाजी लैब ने उसके शरीर में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि की है। इस समय राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या 29 हो गई है। यह युवक हरियाणा के गुरुग्राम से पौड़ी जनपद के कोटद्वार में आया था। युवक की आयु 25 वर्ष बताई गई है।

ADVERTISEMENTSAd

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments