हल्दूचौड़। भारतीय जनता युवा मोर्चा हल्द्वानी पूर्वी मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक शर्मा का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं का आह्वान कर कहा कि मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए अभी से जुड़ जाएं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने उन्हें सौंपी है उस पर भी पूरी तरह से खरा उतरेंगे। इधर अभिषेक शर्मा का स्वागत करने वालों में प्रवीण शर्मा, सोनू सुयाल, राहुल खोलिया, नंदन गोस्वामी, देवेंद्र बिष्ट, मदन जोशी, अमन सुनाल व अमर सिंह आदि शामिल थे। इधर अभिषेक शर्मा के भारतीय जनता युवा मोर्चा हल्द्वानी पूरी मंडल के अध्यक्ष बनने पर विधायक नवीन दुम्का, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर सिंह बिष्ट, दिनेश खुल्वे, हरीश बिरखानी शैलेंद्र दुम्का ने शुभकामनाएं दी हैं।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




