HomeUttarakhandUdham Singh Nagarशान्तिपुरी न्यूज़ : सरस्वती विहार इंटर कॉलेज शांतिपुरी को मिली सीबीएसई की...

शान्तिपुरी न्यूज़ : सरस्वती विहार इंटर कॉलेज शांतिपुरी को मिली सीबीएसई की मान्यता

ADVERTISEMENTS

विजय जोशी

शान्तिपुरी। शांतिपुरी क्षेत्र में शान्तिपुरी नंबर दो में वीरावती माधवानंद जोशी सरस्वती विहार इंटर कॉलेज शांतिपुरी को सीबीएसई द्वारा कक्षा प्रथम से दादर तक स्विच ओवर योजना के तहत मान्यता प्रदान की गई। यह विद्यालय विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित किया गया था वर्तमान में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक उत्तराखंड बोर्ड की मान्यता से संचालित होता है परंतु सत्र 2021 से इस विद्यालय को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा अंग्रेजी माध्यम की मान्यता प्रदान की गई है।

जीआईसी शांतिपुरी में मनाया गया वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह

विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चंद दुर्गापाल ने बताया कि वर्ष 2019 में उन्होंने इस विद्यालय में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया तथा इस विद्यालय को सीबीएसई नई दिल्ली से मान्यता के लिए प्रयास किया उन्होंने विद्यालय के आचार्य सारी एवं प्रबंध समिति को इस उपलब्धि के लिए बधाई प्रेषित की है। क्षेत्रीय जनता ने भी विद्यालय की इस पहल की सराहना की तथा हर्ष व्यक्त किया है विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चंद्र दुर्गापाल, प्रबंधक डीके मित्तल, अध्यक्ष राम, कोषाध्यक्ष हरनाम, मार्गदर्शक प्रोफेसर के पी सिंह ने प्रशंसा व्यक्त की तथा सीबीएसई का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments