HomeHealthसीएचसी सुयालबाड़ी में 74 स्वास्थ्य कर्मियों को लगे कोरोना के टीके

सीएचसी सुयालबाड़ी में 74 स्वास्थ्य कर्मियों को लगे कोरोना के टीके

CNE REPORTER, SUYALBARI

ADVERTISEMENTS
Advertisement

सामुदायिक स्वास्थय केंद्र सुयालबाड़ी में जोनल मजिस्ट्रेट बलवंत मनराल की मौजूदगी में 74 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के टीके लगाये गये। उल्लेखनीय है कि कोरोना टीकाकरण के लिए चयनित कुल 100 कार्मिकों में से 10 पुरूष व 64 महिलाओं ने यह टीके लगवाये। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यवीर सिंह ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसके कोई गम्भीर साइड एफेक्ट नही देखे गये हैं। इस मौके पर डॉ. सत्यवीर के अलावा डॉ. राहुल टम्टा, डेंटल हाईजिनिस्ट दीपा पांडे, स्टॉफ नर्स कमलेश व उमा आर्या, पूनम फर्तयाल, एएनएम हरूली सुयाल, गीता बृजवासी, वार्ड आया सीमा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments