HomeAccidentहल्द्वानी से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर चला कैंटर काकड़ीघाट के पास दुर्घटनाग्रस्त,...

हल्द्वानी से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर चला कैंटर काकड़ीघाट के पास दुर्घटनाग्रस्त, विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

CNE REPORTER, SUYALBARI

ADVERTISEMENTS
Advertisement

हल्द्वानी से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर गणाई गंगोला जा रहा एक कैंटर यहां काकड़ीघाट के पास दूसरी दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में सड़क पर ही पलट गया। इस दुर्घटना में संयोग से ट्रक चालक बाल—बाल बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंटर संख्या यूके 04 सीडी 8585 आज ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर गणाई गंगोली के लिए निकला था। दोपहर के वक्त यहां काकड़ीघाट के पास अचानक विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में चालक गोपाल सिंह पुत्र देव सिंह, निवासी गणाई गंगोली अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कैंटर सड़क पर ही पलट गया। हालांकि इस दुर्घटना में चालक की जान बच गई। बताया जा रहा है कि दूसरी दिशा से आ रहे वाहन के गलत तरीके से चलने के कारण यह हादसा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments