ब्रेकिंग उत्तराखंड : दो बच्‍चों के पिता ने प्रेमिका से बात करने के बाद जहर खाकर दी जान

0
मायके जाते समय महिला ने निगला विषैला पदार्थ
मायके जाते समय महिला ने निगला विषैला पदार्थ

रुद्रपुर। महिला के साथ प्रेम प्रसंग के चलते रुद्रपुर रम्पुरा निवासी दो बच्‍चों के पिता ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहर खाने से पहले युवक ने महिला से बात की थी पूरी बात की रिकॉर्डिंग की थी। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को कब्‍जे में लेकर रिकॉर्डिंग के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।


ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड : बेटी ने मां को मारा चाकू, होमगार्ड व पुलिस कर्मियों को भी दांत से काटा

किशन पाल उर्फ सोनू उम्र 30 वर्ष पुत्र राम स्वरूप निवासी रम्पुरा के दो बच्चे हैं। वह आढत में काम करता है। उसका किसी महिला से संबंध बन गया। काफी समय तक दोनों के संबंध के बाद महिला ने उससे बात करना बंद कर दिया। जिसके कारण किशन पाल अवसाद ग्रस्त हो गया था। स्वजनों के मुताबिक मंगलवार दोपहर उसने महिला से बात की। बात करने के दौरान उसने जहर खाकर आत्‍महत्‍या करने की चेतावनी दी। जिस पर संबंधित महिला ने उसे इग्‍नोर कर दिया।

कोरोना अपडेट : नए केसों में गिरावट, मौतों का आकड़ा स्थिर

महिला के कोई तबज्‍जो नहीं देने से किशन ने अरत्‍मघाती कदम उठा लिया। उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन उसको नाहनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। देर रात किशन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया है। जिसमें किशन पाल की महिला व मध्यस्त बातचीत रिकॉर्ड है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

साभार- जागरण

ADVERTISEMENTS