HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : देवप्रयाग के पास स्विफ्ट खाई में गिरी, कार सवार...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : देवप्रयाग के पास स्विफ्ट खाई में गिरी, कार सवार सभी पांच लोगों की मौत

देहरादून। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग से कुछ आगे सौणपानी समीप एक कार खाई में समा गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रेस्‍क्‍यू टीम पहुंची और हताहतों को खाई से निकाला। यह घटना रविवार दोपहर बाद तीन बजे की है। हादसे का शिकार श्रीनगर से ऋषिकेश आ रही कार हुई। कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 300 मीटर खाई में जा गिरी।
हादसे में धीरज सिंह रावत पुत्र रामदयाल रावत पौड़ी गढ़वाल, संजीव भंडारी पुत्र बीएस भंडारी बापुग्राम ऋषिकेश, अजीत पुत्र करतार सिंह निवासी तमस पुर झज्जर हरियाणा, पवन सिंह भंडारी पुत्र जीत सिंह, जगेंद्र सिंह भंडारी पुत्र गोविंद सिंह भंडारी निवासी इंद्रापुरम गाज़ियाबाद की शिनाख्‍त हो गई है।
SDRF से मिली जानकारी जे अनुसार सोड़पानी, देवप्रयाग में एक स्विफ़्ट डिज़ाइर अनियंत्रित होने से गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे 5 व्यक्ति सवार है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF की एक टीम ढालवाला व एक अतिरिक्त क्त टीम जॉलीग्रांट से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई ,(HR 26 CF 0719) में सवार व्यक्ति पौड़ी गढ़वाल से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे, जो अरकनी पोड़ी गढ़वाल से किसी रिश्तेदार की अन्त्येष्टि में सम्मिलित होने के पश्चात वापिस आ रहे थे। मोके पर मौजूद लोगों द्वारा प्रथम दृष्टया दुर्घटना का वाहन स्टीरिंग लॉक बताया जा रहा है।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया व रोप रेस्क्यू की सहायता से गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन में से 02 सवार व्यक्तियों के शव बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द कर दिए गए है व अन्य 03 लोगो के शव बरामद करने हेतु रेस्क्यू किया जा रहा है। वाहन लगभग 300 मीटर गहरी खाई में पड़ा है।

पाँचवीं अनुसूची: संस्कृति और ऐतिहासिक अधिकारों का संवैधानिक कवच
▶ विशेष वीडियो
पाँचवीं अनुसूची: केवल आरक्षण नहीं,
संस्कृति और ऐतिहासिक अधिकारों का संवैधानिक कवच

क्या पाँचवीं अनुसूची पहाड़ की संस्कृति, जल-जंगल-जमीन और ऐतिहासिक अधिकारों की मजबूत संवैधानिक ढाल बन सकती है?

▶ वीडियो अभी देखें
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments