HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: हवालबाग की मेधावी पूजा और दिया का ट्रस्ट ने विद्यालय...

ALMORA NEWS: हवालबाग की मेधावी पूजा और दिया का ट्रस्ट ने विद्यालय में किया सम्मान

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती राजकीय आदर्श इंटर कालेज हवालबाग में जय श्री एजुकेशनल सोशियल एंपावरमेंट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समान समारोह आयोजित किया, जिसमें ट्रस्ट की ओर से बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
समारोह में ट्रस्ट द्वारा विद्यालय के हाईस्कूल परीक्षा में सर्वोच्च अंक (84 प्रतिशत) प्राप्त करने वाली छात्रा दिया राजोरिया तथा इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक (87 प्रतिशत) प्राप्त करने वाली पूजा बिष्ट को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान करके सम्मानित किया। ट्रस्ट के कोऑर्डिनेटर पंकज चनियाल ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए सम्मान के लिए इस विद्यालय को चयनित किया गया। सचिव गगन पंत ने कहा कि भविष्य में अन्य कार्यक्रम विद्यालय में वृहद स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। विद्यालय के प्रवक्ता डा. कपिल नयाल ने बताया कि विद्यालय के कई विद्यार्थियों का ‘स्कॉलरशिप फॉर हायर एजुकेशन’ हेतु चयन हुआ है। उन्होंने ट्रस्ट के प्रयासों को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसी पहल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। जय श्री एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार पांडे को भी विद्यालय के अच्छे प्रदर्शन के आधार पर प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य नवनीत कुमार पांडेय ने ट्रस्ट की पहल की प्रशंसा की। मोती प्रसाद साहू व सुनीता बोरा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अष्टभुजा दुबे, तारा दत्त भट्ट, बराती लाल यादव, शंकर दत्त भट्ट, प्रदीप सलाल, कृपाल सिंह बिष्ट, धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडेय, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, हिमांती टम्टा, सुमन पाठक, भावना वर्मा, नवीन वर्मा, गीतांजली नयाल, मोनिका जोशी, कमलेश मिश्रा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा. कपिल नयाल ने किया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments