HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : उपेक्षा से आहत पीसीसी सदस्य गुड्डू भोज ने दिया...

Almora Breaking : उपेक्षा से आहत पीसीसी सदस्य गुड्डू भोज ने दिया इस्तीफा, ​वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं पर लगाये गुटबाजी, क्षेत्रवाद—जातिवाद के आरोप


CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTS
Advertisement

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य और कांग्रेस के युवा समर्पित नेताओं में गिने जाने वाले गुड्डू भोज ने कांग्रेस संगठन के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर आपसी गुटबाजी, क्षेत्रवाद व जातिवाद के गम्भीर आरोप लगाते हुए अपने पद ​से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्य बनाया गया था, जिसके लिए वह कांग्रेस नेतृत्व के आभारी हैं, लेकिन वर्तमान स्थिति में जिस तरह की गुटबाजी उत्तराखण्ड कांग्रेस में चल रही है। जिस तरह से कार्यकर्ता की अनदेखी प्रदेश नेतृत्व से की जा रही है। गुड्डू भोज ने बिना किसी नाम का जिक्र किये कहा है कि कुछ तथाकथित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं द्वारा क्षेत्रवाद, जातिवाद के आधार पर कार्यकताओं का मनोबल तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे परिस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य के रूप में काम करने में वहअसमर्थ हैं। अतएव महोदय वह कांग्रेस कमेटी से अपना त्याग पत्र दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गुड्डू भोज पूर्व में छात्र संघ अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, जिलाअध्यक्ष एनएसयूआई, लोक सभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी, अल्मोड़ा, उपाध्यक्ष जिला निर्माण सलाहकार समिति, उत्तराखण्ड सरकार जैसे महत्वपूर्ण पदों में रह चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments