HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत: कांग्रेस प्रभारी हेमंत बगडवाल ने कार्यकर्ताओं को सौंपा मिशन 2022, चुनाव...

रानीखेत: कांग्रेस प्रभारी हेमंत बगडवाल ने कार्यकर्ताओं को सौंपा मिशन 2022, चुनाव में उत्तराखंड फतेह का आह्वान, तीन विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक

CNE REPORTER, RANIKHET

ADVERTISEMENTS
Advertisement

रानीखेत के शिव मंदिर सभागार में कांग्रेस प्रभारी हेमंत बगड़वाल ने तीन विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य रूप से वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव की तैयारियों की समीक्षा हुई। विभिन्न विधानसभा एवं ग्रामीण क्षेत्रो से आये हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने अपने विचार व्यक्त किये। पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने सगंठन को मजबूत करने के गुर कार्यकर्ताओं को बताए। इसके साथ ही भाजपा सरकार की महंगाई एवं बेरोजगारी के मुद्दे पर तमाम आरोप लगाये गये। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता को जरूर अवगत करायें। उपनेता विपक्ष व विधायक करन माहरा ने सभी कार्यकर्ताओं तथा अन्य विधान सभा से आये हुए मेहमानों का धन्यवाद अदा किया। सभी वक्ताओं ने कांग्रेस को मजबूत करने तथा 2022 के चुनाव को उत्तराखंड फतेह का संकल्प लिया। इस मौके पर महात्मा गांधी की राष्टपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किये गये। इससे पूर्व कांग्रेस प्रभारी हेमंत बगडवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख हीरा रावत ने की। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक रानीखेत महेश आर्या, सल्ट से गंगा पंचोली, पूर्व ब्लाक प्रमुख ताड़ीखेत रचना रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख भिकियासैंण भगवती रेखाड़ी, रानीखेत के नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, द्वाराहाट अध्यक्ष कमल साह, भतरौजखान अध्यक्ष कैलाश पन्त, स्याल्दे अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष चिलियानौला कमलेश कुमार बोरा, महामंत्री द्वाराहाट नारायण सिंह रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी अगस्त लाल साह, पूर्व जिपं सदस्य चमड़खान संजय खाती, कुलदीप कुमार, विजय तिवारी, विनीत चौरसिया, सोनू सिद्दकी आदि मौजूद थे। संचालन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव व दीपक पन्त ने किया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments