लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के पूर्वी घोड़ानाला से गुजर रहे सेंचुरी पेपर मिल के नाले में विशालकाय मगरमच्छ दिखाने से हड़कंप मच गया। वहीं बताया जा रहा है कि उक्त नाले में कई मगरमच्छ हैं जिनसे लोगों को जान माल का खतरा बना हुआ है। आपको बता दे कि उक्त फोटो और विडियो युवा समाजसेवी गोविन्द दानू द्वारा लिए गए हैं जिन्होंने शासन प्रशासन से मगरमच्छो को पकड़ने की मांग की है।