HomeUttarakhandNainitalस्वर्णकार सावधान ! स्वर्ण आभूषण बेचने आने वालों का रखें पहचान पत्र,...

स्वर्णकार सावधान ! स्वर्ण आभूषण बेचने आने वालों का रखें पहचान पत्र, पुलिस को भी दें सूचना ! चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह बिष्ट ने किया ज्वैलरी शॉप्स का निरीक्षण

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, SUYALBARI

जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर यहां क्वारब क्षेत्र में चलाये गये ऑपरेशन गोल्ड के तहत चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में तमाम स्वर्णकारों के प्रतिष्ठानों में जाकर सम्भावित अपराधों से निपटने के लिए आवश्यक दिशा—निर्देश दिये गये। चौकी इंचार्ज ने स्वर्णकारों से कहा कि यदि कोई महिला या पुरूष दुकानों में सोना या अन्य आभूषण बेचने आता है तो उसके परिजनों से भी जरूर संपर्क करें तथा एक आधार कार्ड की कॉपी अवश्य रख लें। साथ ही मामले की सूचना पुलिस चौकी को भी दी जाये। उन्होंने कहा कि आभूषण बेचने के लिए आने वाले संदिग्ध व अंजान लोगों पर खास तौर पर नजर रखी जाये। विभिन्न दुकानों में निरीक्षण को लेकर आई पुलिस टीम में कानि आनंद राणा, नंदन भाकुनी आदि भी शामिल रहे। इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह कुंवर ने वाहनों की चैकिंग भी की तथा तेज रफ्तार, सीट बैल्ट नही पहनने, कागज नही रखने वाले वाहन चालकों के चालान भी किया गये। उन्होंने कहा कि इस तरह का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments