HomeUttarakhandChampawatचंपावत : बंदी गृह में लटका मिला कैदी

चंपावत : बंदी गृह में लटका मिला कैदी

चंपावत। जिले के लोहाघाट में स्थित बंदी गृह में एक कैदी ने शौचालय की हुड की डोरी से मंगलवार को फांसी लगाकर जान दे दी। कैदी को कुछ दिन पहले ही बंद किया गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार (22) पुत्र खुशीराम निवासी खेड किशनी कटरा जिला बंदायू यूपी के रूप में हुई है।

कैदी को बीते दिनों किशोरी का अपहरण करने के आरोप में बनबसा से गिरफ्तार किया गया था। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया की कैदी ने बंदीगृह के शौचालय में फंदा लगाकर कर जीवन लीला समाप्त कर दी। अन्य कैदियों ने उसे फंदा लगाए देखकर इसकी सूचना जेलकर्मियों को दी। उसके बाद इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई।

एसपी ने बताया है कि बंदीगृह में आत्महत्या के मामले की जांच मजिस्ट्रेट स्तर से की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments