HomeUttarakhandAlmoraपर्यटन नगरी Ranikhet में दो दिवसीय महोत्सव का खूबसूरत आगाज़, लोगों ने...

पर्यटन नगरी Ranikhet में दो दिवसीय महोत्सव का खूबसूरत आगाज़, लोगों ने उठाया Hot air balloon की सैर का लुफ्त, Cycling competition का भी आयोजन

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, RANIKHET

सांस्कृतिक नगरी रानीखेत में दो दिवसीय रानीखेत महोत्सव का खूबसूरत आगाज हो गया है। महोत्व की यह 151 वीं वर्षगांठ है, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने किया। महोत्सव के प्रथम दिन संासद द्वारा साइकिलिंग में 33 प्रतिभागियों को हरी झण्डी देखाकर रवाना किया गया। इस साइकिलिंग में दो वर्गों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें 14 से 25 वर्ष के 25 प्रतिभागियों एवं दूसरे वर्ग के 25 से अधिक आयु वर्ग के 08 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस साइकिलिंग में विजेता प्रतिभागियांे 24 जनवरी को पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम का आकर्षण का केन्द्र रहे हाटएअर बैलून में आम लोगों द्वारा बैठकर खूब आनन्द लिया गया। इस अवसर पर नव हिमालय लोक कला समिति अल्मोड़ा एवं उदयाचंल पर्वतीय कला समिति अल्मोड़ा द्वारा रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये और वहीं कुमाऊं रेजीमेंट के बैण्ड ने उपस्थित सभी लोगों को अपनी धुन से मंत्रमुग्ध कर दिया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि अजय टम्टा ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद की पर्यटन नगरी रानीखेत की सुन्दरता को देखने के लिये पर्यटक देश-विदेश से यहां आते हैं, जिस कारण यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि रानीखेत को वीर सपूतों की भूमि कहा जाता है। यहां स्थित कुमाऊं रेजीमेंट सेन्टर देश की रक्षा के अपने जवान तैयार करके भेजता है। संासद ने कहा कि हम सभी को एक संकल्प लेना चाहिये कि रानीखेत को पर्यटन के क्षेत्र में कैसे आगे बढाया जाये ताकि यहां के लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना करते हुये कहा कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों में पर्यटन के बढावा दिये जाने के लिये महोत्सवों का आयोजन किया जाता रहा है। इन महोत्सवों से हम पर्यटकों को अपनी ओर आर्कषित कर सकते है। इस अवसर पर संासद को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कैण्ट बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय पंत ने अपने विचार रखे और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रानीखेत महोत्सव 151वीं वर्षगांठ पर आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। उद्घाटन के मौके पर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पाण्डे, अधिशासी अधिकारी कैण्ट बोर्ड अभिषेक आजाद, नगर पालिका अध्यक्ष चिलियानौला कल्पना देवी, ब्लाक प्रमुख हीरा रावत, पूर्व कैण्ट बोर्ड उपाध्यक्ष मोहन नेगी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष भगवंत नेगी, भाजपा महामंत्री प्रेम शर्मा, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, दीप भगत, नरेन्द्र रौतेला, राजेन्द्र जयसवाल, खजान जोशी, कोतवाल रानीखेत राजेश कुमार यादव, तहसीलदार विवेक राजौरी, अगस्त लाल शाह, विमल सती, खेल संयोजक हेम बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीप जोशी, महेश आर्या, कुलदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सोनाली रतूडी ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments