HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : बेस अस्पताल में सिर्फ एक कोविड मरीज भर्ती और...

Almora News : बेस अस्पताल में सिर्फ एक कोविड मरीज भर्ती और ठप्प पड़े हैं समस्त चिकित्सीय अनुभाग, डीएम को सौंपा ज्ञापन, कोविड सेंटर से मुक्त करने की मांग

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

कोरोना काल में लंबे समय से कोविड सेंटर के रूप में अधिकृत किये गये बेस चिकित्सालय को कोविड-19 सेंटर से मुक्त करने की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही है। ग्राम सभा खत्याड़ी के जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों ने जिलाधिकारी को इस आशय का ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि बेस चिकित्सालय विगत साल से कोविड मरीजों के लिए अधिकृत है। जिसमें विगत सप्ताह से केवल एक ही मरीज भर्ती है। वर्तमान में यहां सीमित ओपीडी ही संचालित हो रही है तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अनुभाग पूर्णतः ठप पड़े हैं। जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं को भी भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से यहां बेस बस्पताल को कोविड-19 सेंटर से मुक्त करने तथा आवश्यकीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू करने की मांग की है। नागरिकों ने मांग करी कि यहां कोविड 19 के उपचार के साथ ही अन्य इलाज जेसे इमरजैंसी, गाइनिक जनरल सर्जरी सुविधा भी उपलब्ध हों, जो कि विगत 10 माह से बंद हैं। जिलाधिकारी ने इस संदर्भ में नागरिकों का सकारात्मक आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख आनंद सिंह कनवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत कनवाल, पूर्व प्रधान खत्याड़ी हर्ष कनवाल, प्रदेश सचिव बैडमिंटन एसोसिएशन बीएस मनकोटी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप कनवाल आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments