HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज: गफूर बस्ती प्रकरण पर अब राज्य सूचना आयोग ने तलब...

हल्द्वानी न्यूज: गफूर बस्ती प्रकरण पर अब राज्य सूचना आयोग ने तलब किए प्रशासनिक व नगर निगम के अधिकारी

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

हल्द्वानी। गफूर बस्ती किदवई नगर से लेकर हिमालय विद्या मंदिर सीनीयर सेकेंडरी स्कूल गौजाजाली तक की भूमि पर बसे लोगों का उत्पीड़न और उन्हें उजाड़े जाने के मामले में अल्पसंख्यक आयोग के बाद अब राज्य सूचना आयोग देहरादून ने गफूर बस्ती किदवई नगर से लेकर हिमालय विद्या मंदिर सीनीयर सेकेंडरी स्कूल गौजाजाली तक की भूमि का स्थलीय निरीक्षण की सूचना उपलब्ध न कराये जाने को लेकर विभागीय अपीलीय अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नैनीताल, लोक सूचना अधिकारी, जिलाधिकारी नैनीताल एवं लोक अधिकारी, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम को 17 फरवरी 2021 को तलब किया है।

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी शहर के आरटीआई कार्यकर्ता सैफ अली सिद्दीकी ने गफूर बस्ती किदवई नगर से लेकर हिमालय विद्या मंदिर सीनीयर सेकेंडरी स्कूल गौजाजाली तक के क्षेत्र की फ्रीहोल्ड एवं नजूल भूमि और उसकी चैहद्दी का स्थलीय निरीक्षण कराने को लेकर 15 फरवरी 2020 को लोक सूचना अधिकारी भुवन चन्द्र उपाध्याय कार्यालय जिलाधिकारी नैनीताल से एक बिन्दु पर सूचना मांगी थी जिसका सही जवाब न मिलने पर सैफ ने 29 जून 2020 को प्रथम अपीलीय अधिकारी, एसएस जंगपांगी अपर जिलाधिकारी नैनीताल के समक्ष प्रथम अपील दायर की।

सिद्दीकी ने बताया कि प्रथम अपील का निपटारा सही नही किए जाने पर उन्होंने राज्य सूचना आयोग देहरादून में द्वितीय अपील प्रस्तुत की। उन्होंने बताया की राज्य सूचना आयोग के प्रभारी सचिव बंशी लाल राणा ने मामले का संज्ञान लेते हुए विभागीय अपीलीय अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नैनीताल, लोक सूचना अधिकारी, जिलाधिकारी नैनीताल एवं लोक अधिकारी, नगर निगम हल्द्वानी- काठगोदाम को 17 फरवरी 2021 को तलब किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments