HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : बार एसोसिएशन के उप सचिव दीप चंद्र जोशी को...

Almora News : बार एसोसिएशन के उप सचिव दीप चंद्र जोशी को पितृ शोक, कल सुबह घाट के लिए निकलेगी शव यात्रा

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTS
Advertisement

बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के उप सचिव दीप चंद्र जोशी के पिता जगदीश चंद्र जोशी का 62 वर्ष की आयु में आज शुक्रवार को हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया है। उनके पार्थिव शरीर का कल शनिवार को विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार किया जायेगा। शव यात्रा उनके तल्ला जोशी खोला स्थित आवास से सुबह 10 बजे घाट के लिए निकलेगी। उनकेे निधन पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना जाहिर की है। शोक जताने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव जगत तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष फईम अहमद, नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष दि​नेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चैहान, महा​सचिव राम प्र्रकाश निरंकारी, उप सचिव मो. निशाद, उपसचिव कमल सनवाल, नगर कोषाध्यक्ष करन पाण्डे के अलावा जगदीश चंद्र पांडे, चिरंजी लाल वर्मा, आमिर खान, मंगल सिंह बिष्ट आदि भी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments