हल्द्वानी। हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने प्रेस वार्ता करते हुए दावा किया कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 60 सीटों से जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस में तीन गुट चल रहे हैं उससे साफ हो गया है कि जो खुद को एक नहीं कर सकता वह दूसरे परिवारों में जाकर क्या संपर्क करेंगे। सुरेश जोशी ने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जीरो टॉलरेंस शासनकाल में जिस तरह जनउपयोगी नीतियों को बिना किसी भ्रष्टाचार के सीधे धरातल पर उतारा जा रहा है उससे यह स्पष्ट है कि आगामी चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिलेगी।
ADVERTISEMENTS
आज सुनिए महाबीर रवाल्टा की कहानी प्रतिशोध, हिला कर रख देगी आपको