HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज : मानसिक रूप से कमजोर महिला की मदद को आगे आईं...

सितारगंज : मानसिक रूप से कमजोर महिला की मदद को आगे आईं राजस्व निरीक्षक आकांक्षा जोशी

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत
सितारगंज। ठंड में ठीठुरती महिला के लिए राजस्व निरीक्षक आकांक्षा जोशी मसीहा बन कर आईं। उन्होंने महिला की मदद को हाथ बढ़ाए। महिला को उन्होंने कंबल, गर्म कपड़े और खाने पीने का सामान उपलब्ध कराया। नकुलिया चौराहे पर एक मानसिक रूप से कमजोर महिला काफी दिनों से बैठी है। ठंड के मौसम में महिला के पास गर्म कपड़े नहीं थे। इसकी जानकारी लोगों ने राजस्व निरीक्षक आकांक्षा जोशी को दी। इस पर आकांक्षा जोशी महिला की मदद के लिये आगे आईं। उन्होंने महिला को कंबल और गर्म कपड़े दिए। साथ ही खाने पीने का सामान भी उपलब्ध कराया। आकांक्षा की पहल की लोगों ने सराहना की।

हल्द्वानी : कल सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुखानी ब्लडबैंक में लगेगा रक्तदान शिविर

आज सुनिए महाबीर रवाल्टा की कहानी प्रतिशोध, हिला कर रख देगी आपको

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments