HomeUncategorizedलालकुआं न्यूज: सट्टे की खाईबाड़ी करते बहेड़ी का युवक गिरफ्तार

लालकुआं न्यूज: सट्टे की खाईबाड़ी करते बहेड़ी का युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। लालकुआं कोतवाली पुलिस ने एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

यहां कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध लोगों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक सट्टा कारोबारी वीआईपी गेट के पास खाईबाड़ी का कार्य कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त सट्टा कारोबारी को गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर आई। तलाशी लेने पर उसके पास से 4100 रुपये की नगदी, सट्टा पर्ची, गत्ता, पेन आदि बरामद हुआ पुलिस कि पुछताछ में सट्टा कारोबारी ने अपना नाम सुरेश गुप्ता पुत्र गंगा प्रसाद गुप्ता निवासी आजाद नगर लोधीपुर थाना बहेड़ी बताया। वही पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने कि तैयारी कर रही हैं इधर पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहताश कुमार सागर, उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह कांस्टेबल तरुण मेहता, गंगा सिंह शामिल थे। युवक का नाम सुरेश गुप्ता बताया गया है। पुलिस की टीम में एसआई इंद्रजीत, कांस्टेबल तरूण मेहता व गोविंद राम शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments