HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के...

Almora News : श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत निकली भव्य शोभा यात्रा, सैकड़ों राम भक्त हुए शामिल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

CNE REPORTER, ALMORA

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान को कारगर बनाने हेतु आज नगर के सामने एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें तमाम राम भक्त राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक विचारधारा से ऊपर उठकर शामिल हुए। शोभायात्रा माल रोड स्थित भैरव मंदिर से प्रारंभ होकर चैहानपाटा, सिद्धनौला होते हुए श्री रघुनाथ मंदिर पहुंची। जहां पर राम भक्तों द्वारा भगवान श्री राम का जलाभिषेक करके हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद शोभायात्रा मुख्य बाजार होते हुए नंदा देवी मंदिर पहुंची। जहां शोभायात्रा के समापन पर एक जनसभा हुई। इस मौके पर श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण सहयोग समिति के जिलाध्यक्ष शिव सिंह राणा ने सभी राम भक्तों से आवाहन किया इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी हिंदू परिवारों तक पहुंच कर सहयोग प्राप्त करें। इस अवसर पर विभाग प्रचार प्रमुख डॉ. चंद्रप्रकाश फुलोरिया ने राम मंदिर निर्माण हेतु उत्साह से जुटने की बात कही। उन्होंने राम मंदिर निर्माण हेतु समस्त जनता से अपील की सहयोग समिति की टोली घर-घर पहुंचेगी। इस हेतु सभी लोग यथा संभव श्रद्धापूर्वक सहयोग करें। उन्होंने इस अवसर पर राम मंदिर आंदोलन के संक्षिप्त इतिहास से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इस शोभायात्रा में विधायक रघुनाथ सिंह चैहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, भाजयुमो अध्यक्ष कुंदन लटवाल, ललित लटवाल, विनीत बिष्ट, संयोजक अरविंद जोशी, विहिप जिलाध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट, हेमंत जोशी, भानु, रितिक, प्रमोद बिष्ट, जगदीश नेगी, अनिल कांडपाल, मनीष जोशी, अमित साह, प्रकाश लोहनी, प्रकाश बिष्ट, गोविंद कुमार, रमेश बहुगुणा, बिंदू रौतेला, पूजा बगड़वाल, गीता नेगी, गंगा जोशी, गोदावरी चतुर्वेदी, नीता कांडपाल, देवकी रावत, धर्मा बंगारी, किरण पंत, लता बोरा, प्रेमा एलके पंत, कैलाश गुरूरानी समेत सैकड़ों राम भक्त शामिल हुए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments