HomeUttarakhandDehradunकोरोना संकट काल में सांसद बलूनी की नई पहल :वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के...

कोरोना संकट काल में सांसद बलूनी की नई पहल :वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कायम किया संवाद !

ADVERTISEMENTS

देरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने पुनः एक नई पहल प्रारंभ की है। वे उत्तराखंड के विशिष्ट महानुभावों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे। कोरोना संकट से जुड़ीं समस्याओं पर चिंतन कर उसके समाधान हेतु एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
बलूनी के निजि सचिव अमरेंद्र आर्य ने यहां जारी बयान में कहा कि हाल ही में बलूनी ने पीएम केयर्स फंड में सहयोग देने के लिए एक श्रृंखला प्रारंभ की थी, जिसमें उत्तराखंड के अनेक विशिष्ट महानुभावों ने सहयोग किया था। अनेक सज्जनों द्वारा दान की राशि सार्वजनिक न करने का अनुरोध किया गया था इसलिए केवल उनके नाम संसद बलूनी द्वारा अपनी फेसबुक पोस्ट पर साझा किए जाते थे।
आज सांसद बलूनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखंड के पद्म सम्मान प्राप्त प्रसिद्ध गीतकार पद्मश्री प्रसून जोशी, पर्यावरणविद पद्मभूषण श्री अनिल जोशी, प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक पद्मश्री वैद्य बालेन्दु, लोकप्रिय जागरगायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण और प्रख्यात फोटोग्राफर पद्मश्री अनूप शाह से संवाद किया।
सांसद बलूनी ने कहा कि लॉकडाउन के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा ही संवाद संभव था, इसलिए उन्होंने यह क्रम प्रारंभ किया है। वह भविष्य में कृषि, बागवानी, उद्योग, शिक्षा, पर्यटन, सेवा एवं स्वरोजगार आदि क्षेत्रों के विशेषज्ञ से चर्चा करेंगे। सांसद ने कहा कि वह इन सभी संवादों के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे। राज्य सरकार से संबंधित सुझाव राज्य सरकार को एवं भारत सरकार से संबंधित सुझाव भारत सरकार को प्रेषित करेंगे और जो विषय उनके स्तर के हैं उसके लिए वे निजी पर समाधान का प्रयास करेंगे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments