HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : पत्रकारों ने दीप जोशी को दी श्रद्धांजलि, प्रदेश सरकार...

Almora News : पत्रकारों ने दीप जोशी को दी श्रद्धांजलि, प्रदेश सरकार से की पत्नी को सरकारी सेवा में लेने व परिजनों को 25 लाख की सहायता राशि देने की मांग

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTSAd

अमर उजाला के ब्यूरो चीफ दीप जोशी के आकस्मिक निधन पर आज एक शोक सभा का आयोजन राजकीय संग्रहालय में किया गया। जिसमें जनपद के सभी पत्रकार साथियों ने दिवंगत पत्रकार दीप जोशी की लेखनी की भूरि-भूरि प्रंशसा की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक निर्भीक पत्रकार के रूप में याद किया। पत्रकारों ने इस अवसर पर एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से इस आशय से प्रेषित किया कि दीप जोशी पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े हुए थे और वर्तमान में अल्मोडा अमर उजाला की ब्यूरो चीफ के पद पर कार्य करते थे। विगत दिनो उनका स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण उनका उपचार दिल्ली के नेशनल हार्ड इस्टीटयूट में चल रहा था। विगत 12 जनवरी, 2021 की रात्रि को उनका निधन हो गया था। उनके निधन से उनके परिवार में उच्च शिक्षित उनकी पत्नी डाॅ. हेमा जोशी को उनकी योग्यता के अनुसार कहीं राजकीय सेवा में नियुक्त किया जाय तथा उनके परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, पत्रकार कल्याण कोष से कम से कम 25 लाख रूपये की धनराशि शीघ्र अति शीघ्र अवमुक्त किये जाने की मांग की। शोक सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कैलाश पाण्डे ने ली। इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी अजनेश राणा, पीसी तिवारी, राजेन्द्र रावत, नवीन बिष्ट, सुरेश तिवारी, दयाशंकर टम्टा, कौशल किशोर सक्सेना, अशोक पाण्डे, रमेश जोशी, नवीन उपाध्याय, किशन जोशी, कंचना तिवारी, संजय अग्रवाल, कमल कपूर, निर्मल उप्रेती, हरीश भण्डारी, जितेन्द्र वर्मा, चन्दन नेगी, दीपक मनराल, हर्षवद्र्वन पाण्डे, शिवेन्द्र गोस्वामी, एसएस कपकोटी, गोपेश उपे्रती, नमित जोशी, रोहित कार्की, हयात सिंह रावत, नसीम अहमद, सर्वेश तिवारी, देवेन्द्र बिष्ट, ललित भटट, सोनू सिजवाली, हिमांशु लटवाल, अमित उप्रेती, प्रकाश भट्ट आदि समस्त पत्रकारजन सहित सूचना विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments