बागेश्वर। जंगली सुअर के हमले में मारे गए संतोष राम का शव पुलिस ने पंचनामा भरकर लगभग तीन बजे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर भेज दिया है। मौके पर कांडा अस्पताल में क्षेत्रीय लोगों के साथ कपकोट के बलवंत सिंह भौर्याल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि के परिजनों को जंगली जानवरों के हमले से पीड़ित परिवार को वन विभाग द्वारा जो भी उचित मुआवजा दिया जाता है वह संतोष के परिजनों को भी दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


