HomeCNE Specialआपदा में अवसर : डीएम नैनीतील की अच्छी सोच से स्वयं सहायता...

आपदा में अवसर : डीएम नैनीतील की अच्छी सोच से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए खुले आय के स्त्रोत

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी। जनपद में गठित महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्म र्निभर बनाने व उनके आर्थिकी मजबूत बनाने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल सक्रिय हैं। उन्होंने निर्वाचन के दौरान भी महिला समूहों को भोजन व्यवस्था करने में लगाया गया था जिससे उनको आर्थिक लाभ हुआ था। इसी प्रकार जिलाधिकारी बंसल ने कोविड-19 महामारी के चलते विभिन्न राज्यों में लाॅकडाउन में फंसे कुमाऊं के प्रवासियों को ट्रेन व बसों के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार स्टेजिंग ऐरिया में लाया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग एक हजार यात्रियों पहुंच रहे हैं, प्रवासी यात्रियों हेतु शक्ति माॅ महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा खाने की व्यवस्था की जा रही है।
मुख्य विकास अधिकारी व लाॅजस्टिक चीफ विनीत कुमार ने अपर परियोजना निदेशक (डीआरडीए) संगीता आर्या को भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आर्य ने बताया कि शक्ति माॅ स्वयं सहायता समूह द्वारा हाईजीन, साफ-सफाई,सेनिटाईजेशन मानको का पूर्ण अनुपालन करते हुए प्रतिदिन लगभग 1200 खाने के पैकिटों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समूह द्वारा स्टेजिंग ऐरिया में 3 मई से आज तक 14210 खाने के पैकेटों का वितरण किया जा चुका है। भोजन में गुणवता, साफ-सफाई, सोशल डिस्टेनसिंग मानकों का अनुपालन कराने के साथ ही आने वालों को भोजन समय से व सुव्यवस्थित ढंग से मिले इस हेतु सहायक खण्ड विकास अधिकारी हल्द्वानी, धारी, कोटाबाग, के साथ ही मिशन प्रबंधकों की तैनाती की गई है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments